बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूट्यूबर्स की मदद लेगी सरकार, नई नीति को मिली मंज़ूरी
बिहार पर्यटन ब्रैंडिंग व मार्केटिंग नीति 2024 को राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। इसके तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकीय स्थलों के बारे में रिसर्च और उनकी ऑडियो/वीडियो फाइल्स बनाने के लिए एक्सपर्ट्स की मदद ली जाएगी। साथ ही, इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सेलिब्रिटी और यूट्यूबर्स के फेम टूर भी कराए जाएंगे।