बिहार में फर्ज़ी IPS अफसर के बाद पकड़ा गया नकली सिपाही, 3 साल से पहन रहा था वर्दी
मधुबनी (बिहार) पुलिस ने एक नकली सिपाही को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उसने बताया कि वह एक शख्स के कहने पर 3 साल से पुलिस की वर्दी पहनकर उसके बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने वर्दी व नकली पिस्टल बरामद की है और इससे पहले जमुई में एक फर्ज़ी आईपीएस अफसर पकड़ा गया था।