बिहार में बैंड-बाजा बजाकर व फूलों से सजी थार में बिठाकर की गई थानेदार की विदाई

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में थानेदार रवि प्रकाश के तबादले के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें भव्य विदाई दी जिसका वीडियो सामने आया है। थार गाड़ी को दूल्हे के वाहन की तरह फूलों से सजाकर उन्हें बिठाया गया और उन्हें दूल्हे वाला खास मुकुट भी पहनाया गया। इस दौरान बैंड-बाजा भी बजा। वहीं, उनकी विदाई पर स्थानीय लोग भावुक हो गए।

Load More