बिहार में बीजेपी नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजन बोले- हत्या हुई
बिहार के अररिया में गुरुवार को बीजेपी के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष 55 वर्षीय राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक के चचेरे भाई वलित नारायण झा ने बताया कि उनके भाई का शव सीढ़ियों के नीचे पड़ा हुआ मिला था। नारायण का कहना है कि उनके भाई की किसी ने हत्या की है।