बिहार में बिजली उपभोक्ता के उड़े होश! 3 कमरे के घर का आया ₹3 करोड़ से अधिक का बिजली बिल
औरंगाबाद (बिहार) में दीपक कुमार नामक बिजली उपभोक्ता को 1 महीने का ₹3 करोड़ से अधिक का बिजली बिल मिला है। बकौल दीपक, 3 कमरों में 1-1 बल्ब व 1 पंखा लगा है। कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने इसे तकनीकी भूल बताकर जल्द ही सुधार की बात कही और कहा कि उपभोक्ता को इसको लेकर घबराने की ज़रूरत नहीं है।