बिहार में बंदूक की नोक पर शादी से 'अगवा' दुल्हन ने जारी किया वीडियो, बताई अपनी मर्ज़ी
दरभंगा (बिहार) में बीते दिनों शादी के बाद कथित तौर पर बंदूक की नोक पर अगवा की गई दुल्हन ने एक वीडियो जारी किया है। युवती ने बताया कि घरवालों ने उसकी शादी ज़बरदस्ती कराई थी और अब उसने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर ली है। बकौल युवती, उसने ही विदाई के बाद प्रेमी को कॉल कर बुलाया था।