बिहार में बॉयफ्रेंड ने BSC नर्सिंग की छात्रा की गला रेतकर की हत्या, सूटकेस में भरकर फेंका शव
नालंदा (बिहार) के बिहारशरीफ में बुधवार को एक नाले से BSC नर्सिंग की 20-वर्षीय छात्रा का शव मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बहस के दौरान गुस्से में धारदार हथियार से गला रेत कर अपनी प्रेमिका की हत्या की और शव सूटकेस में बंद कर नाले में फेंक दिया।