बिहार में बॉयफ्रेंड से शादी की ज़िद को लेकर टावर पर चढ़ी सनकी गर्लफ्रेंड, 4 घंटे तक काटा बवाल
मोतिहारी (बिहार) में प्रेमी से शादी की ज़िद को लेकर एक नाबालिग लड़की 33-हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गई और करीब चार घंटे तक हंगामा करती रही जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी भी नाबालिग है। दो दिन पहले दोनों को साथ देखने पर परिजनों ने प्रेमी की पिटाई कर दी थी।