बिहार में बारिश में रील बना रही लड़की के करीब गिरी बिजली
बिहार के सीतामढ़ी में बारिश के दौरान डांस करते हुए रील बना रही एक लड़की के करीब आकाशीय बिजली गिर गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में लड़की और वीडियो शूट कर रही उसकी दोस्त दोनों सुरक्षित हैं। गौरतलब है, बिहार में बीते मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हुई।