बिहार में बच्चे के जन्म पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में घुसी बस, 5 लोगों की मौत व 6 घायल
बेतिया (बिहार) में शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे छठियार पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में घुस गई। इस हादसे में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश के दौरान बस अनियंत्रित हो गई थी।