बिहार में बदमाशों ने आरजेडी नेता की गोली मारकर की हत्या
हाजीपुर (बिहार) में मंगलवार रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने आरजेडी नेता व वॉर्ड पार्षद पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुकान में बैठे पंकज को हमले में 3 गोलियां लगीं। इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री और 2-2 उप-मुख्यमंत्री आराम से सो रहे हैं और...उनके गुंडे तांडव कर रहे हैं।"