बिहार के कटिहार में ₹5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल बहा, नदी में समाया पुल का एक हिस्सा
कटिहार (बिहार) में गंगा नदी पर बन रहा एक पुल तैयार होने से पहले ही बह गया जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब ₹5 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल बकिया सुखाय पंचायत से बकिया घाट को जोड़ने वाला था लेकिन पानी के तेज़ बहाव से पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया।