बिहार में बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद डांसर्स को जबरन उठाकर ले गए 3 युवक, हुए अरेस्ट
जहानाबाद (बिहार) में बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए बुलाई गई 2 डांसर्स को जबरन उठाकर कार में ले जा रहे 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टी में शराब परोसी गई थी और ज़ब्त कार से पुलिस को बीयर की खाली बोतलें मिली हैं। डांसर्स के मुताबिक, एक क्लिनिक में उन्होंने डांस किया था।