बिहार में भीड़ ने साधु को पोल से बांधकर पीटा, रिटायर्ड दारोगा ने बचाई जान
बिहार के पूर्वी चंपारण में भीड़ द्वारा एक साधु की पोल से बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। साधु की बाइक एक शख्स से टकराने के बाद भीड़ ने साधु को पकड़ लिया था। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एक रिटायर्ड दारोगा ने बाबा को भीड़ से बचाया है। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।