बिहार में भारी बारिश के बीच कोसी, महानंदा और गंडक समेत कई नदियों ने पार किया खतरे का निशान

बिहार में भारी बारिश के बीच कोसी, महानंदा, बागमती, गंडक, कमला बलान और कमला समेत कई प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुछ जगहों पर नदियां चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई हैं। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, निचले इलाकों में लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

Load More