बिहार में मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में 3 और आरोपी हुए गिरफ्तार
'वीआईपी' प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सितारे ने ब्याज पर ₹20,000 लिए थे जिसके एवज़ में जीतन सहनी ने उसकी बाइक और कागज़ात अपने पास रखे हुए थे।