बिहार में मौजूद शेरशाह सूरी के मकबरे को कहा जाता है 'दूसरा ताजमहल'
बिहार के रोहतास ज़िले में मौजूद शेरशाह सूरी के मकबरे को भारत का 'दूसरा ताजमहल' कहा जाता है। मकबरे के चारों ओर सुंदर बाग-बगीचा और एक बड़ा जलाशय है। इस मकबरे को बनाने में लाल बलुआ पत्थरों का उपयोग किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र स्थित 'बीबी के मकबरे' को भी 'दूसरा ताजमहल' कहा जाता है।