बिहार में मिड-डे मील खाने से 35 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
सुपौल (बिहार) के बसंतपुर प्रखंड में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 35 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में मेन्यू से अलग खाना दिया गया और शिक्षकों ने बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बजाय घर भेज दिया।