बिहार में मिड-डे मील खाने से बिगड़ी 24 से अधिक बच्चों की तबीयत, खाने में मिली छिपकली
नालंदा (बिहार) के एक स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील खाने के बाद 24 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के पेट में अचानक दर्द होने और उल्टी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल के शिक्षक ने पूछताछ में बताया कि मिड-डे मील में छिपकली गिरी हुई थी जिसे निकालकर फेंक दिया गया।