बिहार में मिड-डे मील में मिला मरा हुआ सांप, सैकड़ों छात्रों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
सहरसा (बिहार) में एक स्कूल में मिड-डे मील खाने में मरा हुआ सांप का बच्चा निकला है। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी जिसके बाद लगभग 250 विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल, सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।