बिहार में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हुआ जानलेवा हमला, काफिले की गाड़ी का शीशा तोड़ा गया
मधुबनी (बिहार) में प्रदेश सरकार में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर कथित तौर पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें वह बाल-बाल बच गए हैं। उनके प्रतिनिधि हरिश्चंद्र शर्मा के मुताबिक, मंत्री के गांव पहुंचने के कुछ देर बाद 300-400 महिला/पुरुषों की भीड़ जमा हो गई जिनमें कई के पास लाठियां व अन्य सामान था। उनके काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।