बिहार में मंदिर में मची भगदड़ में मरने वालों के परिजन को मिलेगा ₹4 लाख का मुआवज़ा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख-₹4 लाख मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह घटना अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है।" सीएम नीतीश ने हादसे में घायल लोगों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया।