बिहार में मोबाइल छीनने के लिए बदमाशों ने चलती ट्रेन से लड़की को दिया धक्का

भोजपुर (बिहार) के आरा में बदमाशों ने मोबाइल छीनने के लिए चलती ट्रेन (सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन) से एक 20 वर्षीय युवती को धक्का दे दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, बदमाश युवती का फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, युवती होम्योपैथिक इलाज कराने के लिए आरा जा रही थी।

Load More