बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, बेटे के सामने मारी गई 8 गोलियां

बिहार के आरा (भोजपुर) में गुरुवार सुबह बेटे संग मॉर्निंग वॉक पर निकले कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की 4 अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने सिंह को उनके बेटे के सामने करीब 8 गोलियां मारीं। मृतक के बेटे राजेश सिंह ने बताया कि ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Load More