बिहार में मिला दुनिया का सबसे पुराना और सटीक तिथि वाला बरगद का पेड़, 700 साल है उम्र
बिहार के मुंगेर का बरगद दुनिया का सबसे पुराना और वैज्ञानिक रूप से सटीक तिथि वाला बरगद का पेड़ घोषित हुआ है। रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक से इसकी उम्र करीब 700 साल आंकी गई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह पेड़ आसपास की कई ऐतिहासिक इमारतों से भी पुराना है और प्राचीन प्राकृतिक जंगल का हिस्सा रहा होगा।