बिहार में मिला रहस्यमयी पैराशूट, लोग बोले- किसी को उतरते देखा
बिहार के छपरा ज़िले में एक निजी स्कूल के पीछे रहस्यमयी पैराशूट मिलने से हड़कंप मच गया है। 'हिन्दुस्तान' ने ग्रामीणों के हवाले से लिखा कि उन्हें पैराशूट से कोई लटका हुआ भी नज़र आया था। मौके से पैराशूट से बंधी हुई 50 मीटर रस्सी भी मिली व पुलिस के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।