बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में तलवार भांजता दिखा दारोगा, किया गया लाइन हाज़िर
बिहार के मुज़फ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का तलवारबाज़ी के करतब दिखाते वीडियो सामने आया है। अधिकारी की पहचान सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान के तौर पर हुई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा मुस्तकीम को लाइन हाज़िर कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।