बिहार में मधुबनी के सांसद अशोक यादव का लापता हुआ बेटा सकुशल मिला
मधुबनी (बिहार) के सांसद अशोक यादव के लापता हुए बेटे विभूति कुमार यादव को पुलिस ने 32 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया है। सांसद का बेटा बिशनपुर थाना क्षेत्र के एकमी शोभन बाईपास के पास एक बगीचे में बैठा मिला। सांसद के मुताबिक, गंभीरता से बातचीत के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा कि बेटा घर से क्यों निकला।