बिहार में महिला टीचर ने स्कूल में बच्चों से साफ करवाया अपना स्कूटर, वायरल हुआ वीडियो
भागलपुर (बिहार) में एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर द्वारा क्लास टाइमिंग में छात्रों से अपना स्कूटर साफ करवाए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षिका के स्कूटर में कीचड़ लग गया था जिसे बच्चों ने साफ किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।