बिहार में महिला थानेदार ने अपनी कुर्सी पर कराया पारिवारिक फोटोशूट, DIG ने बैठाई जांच
पूर्णिया (बिहार) में फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी थाना की प्रभारी शबाना आज़मी ने अपने रिश्तेदारों को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर तस्वीरें खिंचवाईं और तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। पुलिस मैनुअल के मुताबिक, थानाध्यक्ष को अपनी कुर्सी पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को बैठाने की अनुमति नहीं है। मामले में डीआईजी ने जांच बैठाई है।