बिहार में महिला ने ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म, डिलीवरी होने तक स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
बिहार के समस्तीपुर में डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन में मंगलवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मंडलीय रेल अस्पताल की महिला डॉक्टर पायल मिश्रा के नेतृत्व में बोगी में ही पर्दा लगाकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस कारण समस्तीपुर जंक्शन पर करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही।