बिहार में महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर किया हंगामा, फीस लौटाने पर हुई शांत
भागलपुर (बिहार) के एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, महिला के हंगामा करने पर डॉक्टर ने केबिन में खुद को बंद कर लिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। डॉक्टर ने कहा कि फीस के रुपए वापस करते ही महिला शांत हो गई।