बिहार में महिला ने सहकर्मी युवक पर फेंका ऐसिड, हालत नाज़ुक
बिहार के समस्तीपुर में एक महिला द्वारा सहकर्मी युवक पर ऐसिड फेंके जाने का मामला सामने आया है। स्कूल में काम करने वाला युवक रविवार को सड़क किनारे झुलसा हुआ मिला और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक का शरीर लगभग 75% झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।