बिहार में यूनिवर्सिटी ने कई स्टूडेंट्स को 100 में से दे दिए 257 अंक

मुज़फ्फरपुर (बिहार) के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में पीजी थर्ड सेमेस्टर में कई विद्यार्थियों के परिणाम में गड़बड़ी देखी गई। कुछ विद्यार्थियों को 100 में 257 और 30 नंबर के प्रैक्टिकल में 225 अंक दे दिए गए। इसपर विश्वविद्यालय ने कहा कि जो गड़बड़ी तकनीकी या मानवीय भूल के कारण हुई थी उसे ठीक कर दिया गया है।

Load More