बिहार में युवक का सिर फटने पर घाव पर लगे स्टेपलर पिन का वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने बताया सच
नवादा (बिहार) में एक युवक का सिर फटने पर घाव पर लगी स्टेपलर पिन का वीडियो वायरल है और दावा किया गया कि डॉक्टर ने टांका लगाने की जगह सामान्य स्टेपलर मशीन से पिन लगा दी। नवादा के सिविल सर्जन विनोद कुमार चौधरी ने मामले पर संज्ञान लिया है। हालांकि डॉक्टर बीएल बैरवा के मुताबिक, यह सर्जिकल स्किन स्टेपलर है।