बिहार में युवक ने ICU में भर्ती दादी की पूरी की अंतिम इच्छा, अस्पताल में की शादी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में अभिषेक कुमार नामक युवक ने 79 वर्षीय दादी रीता देवी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्पताल परिसर में शादी की है। हालत गंभीर होने के कारण रीता देवी आईसीयू में भर्ती थीं और उनकी इच्छा थी कि वह पोते अभिषेक की शादी देख सकें। अस्पताल परिसर के शिव मंदिर में अभिषेक की शादी कराई गई।