बिहार में राज्यपाल की सुरक्षा में पिता की पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी करने पहुंचा बेटा
बिहार के मोतिहारी में बीते दिनों राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की सुरक्षा में तैनात एक कॉन्स्टेबल की जगह उसका बेटा पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी करने पहुंच गया। इस दौरान शख्स की अन्य पुलिसकर्मियों संग ली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है।