बिहार में राज्यमंत्रियों व उप-मंत्रियों के बढ़ाए गए वेतन व भत्ते, 27370 नए पद किए गए सृजित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में राज्यमंत्रियों और उप-मंत्रियों के वेतन व भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया जिसके साथ ही अब उनका वेतन ₹50,000 से बढ़ाकर ₹65,000 किया गया है। इसके अलावा राज्य में करीब 27,370 नए पद सृजित किए गए हैं।

Load More