बिहार में रात में टॉयलेट के लिए गाड़ी से उतरे IPS को छोड़ गया ड्राइवर, पैदल चलकर पहुंचे थाने
बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है। गुरुवार रात को एक पेट्रोल पंप पर टॉयलेट करने के लिए गाड़ी से उतरे आईपीएस दीपक रंजन को उनके 2 बॉडीगार्ड और ड्राइवर अकेला छोड़कर गाड़ी लेकर आगे निकल गए। फोन गाड़ी में छूटने की वजह से रंजन करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचे। तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।