बिहार में रुपए नहीं लौटाने पर शख्स ने धारदार हथियार से की ससुर की हत्या
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक शख्स ने कथित तौर पर रुपए नहीं लौटाने को लेकर अपने ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन बेचकर ससुर को रुपए दिए थे और इसको लेकर उसका पत्नी और ससुर से विवाद होता था। बकौल पुलिस, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।