बिहार में रेलवे कर्मचारी का हुआ पकड़ौआ विवाह, सामने आया वीडियो
समस्तीपुर (बिहार) में रेलवे के एक कर्मचारी का पकड़ौआ विवाह कराने का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के परिजन रेलवे कर्मचारी को ज़बरदस्ती सेहरा बांधते हुए नज़र आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नौकरी लगने के बाद लड़के ने प्रेमिका से रिश्ता तोड़ दिया जिसके बाद जबरन शादी कराई गई।