बिहार में रिश्वत में वॉशिंग मशीन लेते पकड़ा गया दारोगा

सिवान (बिहार) में मिथिलेश मांझी नामक दारोगा को ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन और ₹20,000 नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ज़मीन विवाद के एक केस में मदद के नाम पर आरोपी दारोगा ने यह रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने निगरानी विभाग की टीम को दारोगा के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके बाद उसे योजना बनाकर पकड़ लिया गया।

Load More