बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में चोरी हुए मंत्रियों के मोबाइल-पर्स, कटी जेब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' में जेब कटने के कई मामले सामने आए हैं। यात्रा में जेबकतरों ने आरजेडी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली असरफ फातमी का पर्स चोरी कर लिया। वहीं, आरजेडी नेता भोला सहनी का मोबाइल और पर्स चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।