बिहार में रद्द हुई NEET PG परीक्षा, PMCH के हॉस्टल में मिली थीं जली हुई OMR शीट
बिहार के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय ने अपनी एनईईटी पीजी परीक्षा रद्द कर दी है। पीएमसीएच के हॉस्टल से जली हुई ओएमआर शीट, कुछ एडमिट कार्ड और ₹2.75 लाख कैश मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। मामला पेपर लीक का है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।