बिहार में लालू यादव के समर्थन में लगे पोस्टर; लिखा है- ना झुका हूं, ना झुकूंगा
पटना (बिहार) में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समर्थन में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं जिसपर लिखा है, "ना झुका हूं, ना झुकूंगा व टाइगर अभी ज़िंदा है।" इस पोस्टर में ईडी, सीबीआई व आरएसएस को लालू को रस्सी से बांधता दिखाया गया है। बुधवार को लालू ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे।