बिहार में लड़कियों से ज़्यादा लड़के छोड़ रहे हैं स्कूल, सामने आई वजह
'यू-डायस' कोड की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के सरकारी/सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्राओं की तुलना में छात्रों के स्कूल छोड़ने की दर अधिक है। कक्षा 1-5 के बच्चों का औसत ड्रॉपआउट रेट 2.9% है। इसमें छात्राओं का ड्रॉपआउट 1.2% और छात्रों का आंकड़ा 4.5% पहुंच गया है। शिक्षा के प्रति अरुचि व सामाजिक-आर्थिक कारणों से लड़के पढ़ाई छोड़ रहे हैं।