बिहार में वोटर लिस्ट में लापरवाही पर बड़ा ऐक्शन, पटना में 7 BLO किए गए सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पटना में 7 बीएलओ निलंबित किए गए हैं। जांच में पाया गया कि इन बीएलओ ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान ज़रूरी निर्देशों का पालन व समय पर कार्य नहीं किया और अनियमितताएं बरतीं जिसके चलते कार्य प्रभावित हुआ।