बिहार में वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करें: चुनाव आयोग से SC
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि बिहार में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के ज़िलेवार नाम वेबसाइट पर प्रकाशित करें। कोर्ट ने आयोग को नाम हटाने का कारण भी बताने को कहा। कोर्ट ने आयोग को आधार-कार्ड को 11 दस्तावेज़ों की सूची में शामिल करने का निर्देश भी दिया।