बिहार में वार्ड सचिव संग भागी महिला मुखिया; पति बोला- मैंने मुखिया बनाया, मुझे ही छोड़ गई
मधेपुरा (बिहार) में एक शादीशुदा महिला मुखिया ने वार्ड सचिव संग भागकर शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 वर्षों में महिला मुखिया द्वारा की गई यह तीसरी शादी है। मुखिया ने अपने दूसरे पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया जबकि उसके दूसरे पति ने कहा, "मैंने उसे मुखिया बनाया और वह मुझे ही छोड़ कर चली गई।"