बिहार में वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में की गई कटौती
बिहार सरकार ने प्रदेश में गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती की है। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि बाइक रजिस्ट्रेशन के लिए अब ₹1,650 की जगह ₹1,150 देने होंगे। वहीं, ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1,150 और 5-7 सीटर, 8-13 सीटर व 14-23 सीटर तक के यात्री वाहनों का शुल्क क्रमश: ₹4,150, ₹5,150 व ₹7,150 किया गया है।